इंदौर

देर रात घर में लगी भीषण आग, बैंक का सर्वर भी जला: रहवासी आग बुझाते तब तक जल चुका था गृहस्थी का सामान

इंदौर डेस्क :

इंदौर में गुरुवार रात दो जगह आगजनी हो गई। रात में करीब एक बजे समाजवाद नगर के एक घर में आग गई। आग ने देखते ही देखते रौद्र रूप धारण कर लिया। जिसमें पूरा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। इधर, रात 9 बजे राज मोहल्ला में भी एक बैंक के ऊपर इमारत में आग लग गई। जिसमें सर्वर रूम पूरी तरह जल गया।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक रात 1:15 बजे उन्हें सूचना मिली थी। समाजवाद की गली नंबर 7 में एक घर में आग लगी है। यहां मौके पर पहुंचकर करीब एक टैंक से अधिक पानी डालने के बाद आग पर काबू किया गया। आग मधुकर पुत्र बाबूलाल वेडकर के घर में लगी थी। आग में किसी तरह की जनहानि नही हुई। लेकिन संकरी गलियां होने के चलते दमकलों को अंदर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बैंक के सर्वर रूम में आग
राज मोहल्ला चौराहे के पास गुरुवार देर रात एचडीबी बैंक के सर्वर रूम में आग लग गई। यहां रात को सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जिसमें एक टैंक पानी डालकर आग पर काबू किया गया। इस दौरान यहां सर्वर रूम के साथ इलेक्ट्रिक आयटम ओर फर्नीचर पूरी तरह से जल गया। उक्त बिल्डिंग में और भी आफिस व दुकानें है, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दमकल कर्मियों ने आग को आगे नहीं बढ़ने दिया। नहीं तो बढ़ा हादसा हो सकता था।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!