न्यूज़ डेस्क

लाडली बहना: कांग्रेस नेता ने योजना से बाहर हुईं 7 महिलाओं को 1500 रुपए दिए तो बड़े भाई भाजपा नेता शैलेष को महापौर ने एमआईसी से हटाया

न्यूज़ डेस्क :

कांग्रेस ने प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के समानांतर अपनी योजना शुरू की है। इसकी शुरुआत सागर से हुई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बाहर हुईं 23 साल से कम और 60 साल से अधिक की महिलाओं को जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश मोनी केशरवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा के बाद हर महीने 1500 रुपए देने की घोषणा की और सात महिलाओं को 1500-1500 रुपए बांट भी दिए। यह मामला प्रदेश तक सुर्खियों में रहा। बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची।

इसके 48 घंटे के भीतर ही भाजपा ने अखिलेश मोनी केशरवानी के बड़े भाई शैलेष केशरवानी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मेयर इन काउंसिल से हटा दिया। महापौर संगीता डॉ. सुशील तिवारी ने रविवार को एमआईसी में दो बड़े बदलाव किए। केशरवानी की जगह राजकुमार पटेल को एमआईसी में शामिल किया गया है। उन्हें प्रभारी सदस्य शहरी गरीबी उपशमन विभाग का दायित्व दिया गया है। केशरवानी का स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग अनूप उर्मिल को सौंप दिया गया है।

वीसी में सीएम बोले- कुछ तत्व बहनों को अधिक राशि देने के वायदे कर बहका रहे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना को लेकर वीसी की थी। इसमें उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा योजना के लिए लगाए जा रहे शिविरों में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के प्रावधानों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। ऐसे शिविरों में कुछ तत्व बहनों को योजना में अधिक राशि देने के वायदे कर बहकाने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने पर दंडात्मक कार्यवाही होगी। उन्होंने यह भी कहा कुछ लोग 1500 रुपए देने का भी कह रहे हैं। सूत्र बताते हैं इसके बाद सीएम को जिले की पूरी जानकारी दी गई। बात भाजपा संगठन तक भी पहुंची। आखिर में शैलेष केशरवानी को एमआईसी से हटा दिया गया।

महापौर ने कहा- मुझे सूचना नहीं: शैलेषबदलाव किया है

कांग्रेस नेता अिखलेश मोनी केशरवानी ने लाड़ली बहना योजना में अपात्र बहनों को 1500-1500 रुपए के चेक दिए थे और हर माह इतनी राशि देने की घोषणा की थी।

ये हैं शहर में दो दल के परिवार

  • भाई-भाई- शैलेंद्र जैन भाजपा विधायक, सुनील जैन पूर्व विधायक कांग्रेस।
  • भाई-भाई- नईम खान भाजपा पार्षद, नसीम खान बसपा नेता।
  • भाई-भाई- डक्कू पांडे पूर्व पार्षद भाजपा, संतोष पांडे पूर्व निगमाध्यक्ष कांग्रेस।
  • भतीजे-चाचा- नेवी जैन भाजपा नेता, स्वदेश जैन पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस।
  • भतीजे-चाचा- हरवंश राठौर पूर्व विधायक भाजपा, गजेंद्र राठौर कांग्रेस नेता।
  • भतीजे-चाचा-61 शैलेंद्र ठाकुर भाजपा पार्षद और रघु ठाकुर, अध्यक्ष लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!