भोपाल

रेलवे ने शेड्यूल जारी किया: 2 अप्रैल से निजामउद्दीन-आरकेएमपी के बीच चलेगी वंदे भारत: झांसी, ग्वालियर और आगरा पर होगा 2 मिनट का हॉल्ट

भोपाल डेस्क :

मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का आधिकारिक शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली नहीं बल्कि रानी कमलापति -हजरत निजमाउद्दीत के बीच जाएगी। टाइम टेबल के अनुसार 2 अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली यात्रा हजरत निजमाउद्दीत- आरकेएमपी के बीच होगी। हजरत निजमाउद्दीत से रानी कमलापति के बीच यह ट्रेन 7.40 घंटे का समय लेगी। इसी तरह 3 अप्रैल से गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति से चलकर हजरत निजमाउद्दीन तक जाएगी। 7.30 घंटे की इस यात्रा में वंदे भारत झांसी, ग्वालियर और आगरा पर हॉल्ट लेगी। वहीं वंदे भारत की टिकट की दर रेलवे 1 अप्रैल सुबह जारी करेगा। बता दें कि शनिवार दोपहर 3.15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी कमलापति स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन का लोकर्पण करेंगें।

ऐसा रहेगा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.40 बजे चलकर 8.46 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। फिर 9.48 बजे यह ट्रेन ग्वालियर पहुंचेगी। यहां से चलकर यह ट्रेन 11.25 पर आगरा और फिर दोपहर 1. 10 बजे हजरत निजामउद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजमाउद्दीत से दोपहर 2.40 बजे चलकर शाम 4.22 बजे आगरा स्टेशन पहुंचेगी। फिर यह ट्रेन 5.45 बजे ग्वालियर और 7.03 बजे झांसी पहुंचेगी। झांसी से चलकर वंदे भारत एक्सप्रेस रात 10.10 बजे रानरी कमलापति स्टेशन पर पहुंचेगी।

सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन
रेलवे से जारी टाइम टेबल के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस 20171-72 सप्ताह में 6 दिन शनिवार छोड़कर चलेगी। इसमें कुल 16 कोच हैं। 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

एक नजर

  • 26 मार्च को नागपुर से रानी कमला पति स्टेशन पहुंचा आया था वंदे भारत का रैक।
  • 27 मार्च को ट्रेन का ट्रायल रन आगरा तक के लिए किया गया।
  • ट्रेन शनिवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।
  • यह प्रदेश की पहली और देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन है।

इधर इंदौर-जबलपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस की भी तैयारियां शुरू
इंदौर से जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन के लिए रतलाम रेल मंडल पूरी तैयारियां कर चुका है। ट्रेन के रखरखाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह ट्रेन उज्जैन के रास्ते से भोपाल आएगी और फिर यहां से जबलपुर के लिए जाएगी। इसके अलावा भोपाल में संत हिरदाराम नगर के पास रखरखाव के लिए करीब 105 करोड़ रुपए से डिपो बनाए जाने को लेकर भी भोपाल रेल मंडल प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज चुका है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!