न्यूज़ डेस्क

नर्मदापुरम में मां नर्मदा से की प्रार्थना: राजधानी भोपाल में शिवराज-साधना सिंह को बताएंगे मांगे

न्यूज़ डेस्क :

नरसिंहपुर निकली मामा-मामी दर्शन संकल्प यात्रा शुक्रवार को नर्मदापुरम पहुंची। देर शाम यात्रा शहर में प्रवेश करते हुए नर्मदा के सेठानी घाट पहुंची। शाम 7.30बजे से करीब दो हजार रोजगार सहायकों ने मां नर्मदा की महाआरती कर प्रार्थना की कि अपने संंकल्प में उन्हें सफलता देना। ताकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह उनकी पीड़ा को समझकर उनकी मांगों को पूरा कर दें। रोजगार सहायक, सहायक सचिव संगठन द्वारा शासन से काफी समय से मांग की जा रही है, पर आज तक शासन-प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार से ग्राम रोजगार सहायक (सहायक सचिव ) की मांगो पर विचार नहीं किया गया है।

23000 ग्राम रोजगार सहायक प्रदेश संगठन के आव्हान पर 13/03/2023 से 18 / 03 / 2023 तक सामूहिक अवकाश पर थे। ग्राम रोजगार सहायक (सहायक सचिव) की मागें नहीं माने जाने से इस बार रोजगार सहायकों ने मामा-मामी दर्शन संकल्प यात्रा की शुरुआत की। नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष प्रकाश कौरव की के नेतृत्व में नरसिंहपुर से 24 मार्च को रोजगार सहायक पैदल भोपाल के लिए रवाना हुए। यात्रा में सतना, रीवा, छिंदवाड़ा, हरदा, बैतूल, सीहोर, रायसेन जिले के भी रोजगार सहायक शामिल है। जो अपने-अपने क्षेत्रों से यात्रा निकालते हुए नर्मदापुरम में शुक्रवार को मुख्य यात्रा में शाामिल हुए।

जिला अध्यक्ष कौरव का कहना है कि मामा-मामी दर्शन संकल्प यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य केवल मिलना है। मिलने के ही उन्हें अपनी पीड़ा बताएंगे और अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराएंगे। करीब 10 जिलों के 2000 से 2500 रोजगार यात्रा में शामिल हो चुके है। भोपाल पहुंचते-पहुंचते यात्रा में 8 हजार रोजगार शामिल होंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!