रायपुर

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा बिलावल भुट्टो का बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम पीएम के साथ खड़े हैं

रायपुर डेस्क :

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए आपत्तिजनक बयान के बाद पीएम के पक्ष में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर दिए गए बयान की निंदा करता हूं। पीएम पर इस प्रकार का बयान बर्दाश्त नहीं होगा। इसका करारा जवाब भी दिया जाना चाहिए। वो हमारे प्रधानमंत्री हैं और उनके बारे में किसी अन्य देश के नेता इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कैसे कर सकते हैं। इसके लिए चाहे राजनीतिक हो या कूटनीति हो, इसका जवाब दिया जाना चाहिए। हम प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं। भूपेश ने कहा कि हमारी अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराएं हैं, लेकिन जब देश का मामला आएगा, तो वे देश के प्रधानमंत्री हैं, हम सबके प्रधानमंत्री हैं। उनके सम्मान में कोई कमी आए, ये हमको बर्दाश्त नहीं है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!