भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला जलाया, जमकर की नारेबाजी
विदिशा डेस्क :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों के आपत्तिजनक बयान पर विदिशा में भाजपा ने विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने बिलावल भुट्टों के बयान पर आपत्ति जाहिर की है।
आज विदिशा में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विरोध में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और उन्होंने माधवगंज पर धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद बिलावल भुट्टों का पुतला फूंका गया।
पूर्व नपा अध्यक्ष मुकेश टंडन ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान बेहद शर्मनाक था। पाकिस्तान की हरकतों और मंसूबों को दुनिया देख चुकी है। ये लंबे समय से आतंकियों को पनाह दे रहे हैं। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दुनिया भर में ताकतवर नेता के रूप में उभरने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर अनर्गल टिप्पणी करके पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाह रहे होंगे।



