7.48 लाख स्टूडेंट्स, 3,638 परीक्षा केंद्र पर देंगे MP बोर्ड की 12वीं की परीक्षा: 302 संवेदनशील और 309 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र

भोपाल डेस्क :
मध्यप्रदेश में मंगलवार से MP बोर्ड की 12वीं की परीक्षा हिंदी के पेपर के साथ शुरू हो रही है। इस साल हायर सेकेंडरी में 7,48,238 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिनमें 3,61,360 छात्राएं और 3,86,878 छात्र हैं।
एग्जाम समय सुबह 9 से 12 बजे तक है, लेकिन स्टूडेंट्स को 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। प्रदेश भर में 3,638 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 302 संवेदनशील और 309 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं।
वहीं, भोपाल के 103 सेंटर्स में से 10 अतिसंवेदनशील और 6 संवेदनशील हैं। इनमें कुछ सेंटर बैरसिया इलाके में स्थित हैं।
कोई भी समस्या हो तो करें इस नंबर पर कॉल
माध्यमिक शिक्षा मंडल के हेल्पलाइन सेंटर में इन दिनों एक हजार से अधिक कॉल्स पहुंच रहे हैं। इसमें छात्र सुबह 8 से रात 8 बजे तक अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इसके लिए आपको टोल फ्री नंबर 18002330175 पर कॉल करना होगा। बता दें कि यहां बोर्ड ने 18 काउंसलर नियुक्त किए हैं।

हायर सेकेंडरी टाइम टेबल
| परीक्षा का दिन | दिनांक | विषय |
| मंगलवार | 6 फरवरी | हिंदी |
| गुरुवार | 8 फरवरी | अंग्रेजी |
| शनिवार | 10 फरवरी | ड्राइंग और डिजाइन |
| सोमवार | 12 फरवरी | फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनीमल हस्बैंड्री,पोल्ट्री फॉर्मिंग, फिसरीज, विज्ञान के तत्व भारतीय कला का इतिहास |
| मंगलवार | 13 फरवरी | मनोविज्ञान |
| गुरुवार | 15 फरवरी | बायो टेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज |
| शुक्रवार | 16 फरवरी | बाॅयोलॉजी |
| शनिवार | 17 फरवरी | इंफॉरमेटिक प्रैक्टिस |
| मंगलवार | 20 फरवरी | संस्कृत |
| बुधवार | 21 फरवरी | केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन एल ऑफ साइंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग होम मैनेजमेंट व विज्ञान |
| शुक्रवार | 23 फरवरी | समाज शास्त्र |
| मंगलवार | 27 फरवरी | मेथेमेटिक्स |
| बुधवार | 28 फरवरी | एनएसक्यूएफ |
| गुरुवार | 29 फरवरी | राजनीति शास्त्र |
| शनिवार | 2 मार्च | भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हार्टकल्चर स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
| सोमवार | 4 मार्च | कृषि, होम साइंस एवं अकाउंट |
| मंगलवार | 5 मार्च | उर्दू, मराठी |



