66 साल के बुजुर्ग का भ्रष्टाचार मुक्त भारत विजय अभियान: दिल्ली से कन्याकुमारी तक कर रहे साइकिल यात्रा

विदिशा डेस्क :
भ्रष्टाचार मुक्त भारत विजय अभियान को लेकर एक बुजुर्ग दिल्ली से कन्याकुमारी तक की साइकिल यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान वो लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं।

देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर उत्तर प्रदेश के ग्राम फतेहपुर में रहने वाले 66 वर्षीय गुलाब दास साइकिल से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने 21 नवंबर को दिल्ली से साइकिल यात्रा शुरू की थी। गुलाबदास लगभग 2500 किलोमीटर की यात्रा पूरी करके आज विदिशा पहुंचे। जहां विवेकानंद चौराहे पर लोगों ने उनका स्वागत किया गया। इसके बाद गुलाबदास ने दक्षिण भारत में कन्याकुमारी के रास्ते पर यात्रा प्रारंभ भी कर दी है।
उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। और वो देश की व्याप्त इस भ्रष्टाचार की बीमारी को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी उद्देश्य को लेकर वह भ्रष्टाचार मुक्त भारत विजय यात्रा पर निकले हैं।



