मध्यप्रदेश

BREAKING NEWS- 2 बाइकों की भिड़ंत में बालिका की मौत: मामा के घर से लौटते समय अंडेला रोड पर हुआ हादसा

न्यूज़ डेस्क :

सागर में मालथौन थाना क्षेत्र के ग्राम अंडेला में सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार शिक्षा पिता मुकेश लोधी उम्र 10 साल निवासी अंडेला अपने मामा के यहां अंडेला में रहती थी। उसके पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। मामा के घर के लोग मंगलवार को बालिका को लेकर खुरई से लौट रहे थे।

तभी मालथौन पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइकों की भिड़ंत में शिक्षा समेत तीन लोग घायल हुए। जिन्हें बालिका को गंभीर चोट आई। घायलों को मालथौन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रही है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!