विदिशा

विदिशा में अपराधी बेखौंप: 3 लोगों ने युवक पर हमला किया

विदिशा के अपराधियों में पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है। यही वजह है कि बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आज दोपहर में शहर के व्यस्त इलाके रविशंकर शुक्ल तिराहे पर एक युवक के साथ तीन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इसमें युवक का सिर फट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो गए। घायल नरेंद्र कुशवाह निवासी बड़ा बाजार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बयान लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!