प्रदेश की राजधानी में 11 महीने में 2716 सड़क एक्सीडेंट हुए, 182 लोगों की रोड एक्सीडेंट में मौत

भोपाल डेस्क :
शहर में तेज रफ्तार और शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण सबसे ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। इसका खुलासा ट्रैफिक पुलिस के तीन साल के सड़क हादसों की स्टडी में हुआ है। इस साल 1 जनवरी से 30 नवंबर तक शहर में 2716 सड़क एक्सीडेंट हुए हैं। इसमें 182 लोगों की मौत हुईं।
दुर्घटनाओं में मरने वालों में से 71% लोगों की मौत का कारण तेज गति और शराब पीकर गाड़ी चलाना पाया गया। हादसों में 134 गंभीर और 1936 लोग साधारण रूपसे घायल हुए हैं। एक्सीडेंट रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 4 साल में हुए एक्सीडेंट की जांच कर रिपोर्ट तैयार की है।
एक्सीडेंट के मुख्य छह कारण
ट्रैफिक पुलिस ने शहरभर में हुए 2716 एक्सीडेंट की रिपोर्ट तैयार की। इसमें मुख्य रूप से एक्सीडेंट के छह कारण आए हैं। कारण इस प्रकार हैं…
1. रात के समय सुनसान रोड पर तेज रफ्तार में वाहन चलाना
2. नशे में वाहन चलाना
3. वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना
4. दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाना
5. रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाना
6. सड़क पर स्टंट एवं रेसिंग करना
घायलों की संख्या 22.35 % बढ़ी
एक्सीडेंट में मारने वालों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। 2021-22 की तुलना में साल 2022-23 में 41.38% की बढ़ोतरी हुई है। सड़क हादसों में 27.54% और घायलों की संख्या में 22.35 % की बढ़ोतरी हुई है।
मई में मृतक संख्या सबसे ज्यादा
साल 2021-22 की तुलना में 2022-23 में हादसों की संख्या से लेकर मरने वालों में मई में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसमें करीब 300% की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि फरवरी में हादसों मरने वालों की संख्या में 7% से ज्यादा की कमी आई है। अब ट्रैफिक पुलिस इसके आधार पर इसके कारणों और उसके समाधान पर काम कर रही है।



