विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वैन विदिशा की 16 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी

विदिशा डेस्क :
विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत विदिशा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्धारित रूट चार्ट अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम तहत जिले को उपलब्ध कराए गए आईईसी वैन जनपद पंचायत वार प्रतिदिन दो-दो ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमो में शामिल होंगे और शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का जारी रूटचार्ट कार्यक्रम अनुसार गुरूवार 28 दिसम्बर को जिन विकासखण्डो के ग्रामो में आईईसी वैन पहुंचेगी के शेडयूल अनुसार बासौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत उदयपुर, भाटनी, मढियासेमरा और पबई बासौदा तथा ग्यारसपुर जनपद पंचायत के ग्राम नौरजा एवं मूडरागणेशपुर, कुरवाई जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत माला एवं विसनपुर, विदिशा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत में करारिया लश्करपुर और सुनपुरा, लटेरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मढावता, बनारसी, नटेरन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत फूफेर और जोगीकिर्रोदा, सिरांेज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सियालपुर ओर गुलाबगंज शामिल है।



