विदिशा

विदिशा जिले की 5विधान सभाओं में 1338 मतदान केंद्र: 10,94,901 मतदाता करेंगे मतदान

विदिशा डेस्क :

विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में कूद गई हैं। तो वही निर्वाचन आयोग ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों विधानसभाओं में 1338 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 10,94901 मतदाता मतदान करेंगे।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। जिले में 1094901 मतदाता है, जिनमें पुरूष मतदाता 5,70809 है, तो वही महिला मतदाताओं की संख्या 5,24,046 और अन्य 28 शामिल है। विदिशा विधानसभा में 275 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें 22,5943 मतदाता मतदान करेंगे।

जिसमें पुरूष कि संख्या 115936, महिला की संख्या 10,9998 और अन्य 9 शामिल है। बासौदा विधानसभा में 261 मतदान केन्द्र बनाए गए है जिनमे 212250 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें पुरूष 110726, महिला 101518 व अन्य छह शामिल है।

कुरबाई विधानसभा में 261 मतदान केन्द्र बनाए गए है। जिनमें 2,34,463 मतदाता मतदान करेंगे। उनमें पुरूष 1,22,473, महिला 1,11,990 शामिल है। सिरोंज विधानसभा में 254 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें 2,21,737 मतदाता मतदान करेंगे।

जिसमें पुरूष 1,16,806 व महिला मतदाताओं की संख्या 1,04,920 और अन्य 11 शामिल है। शमशाबाद विधानसभा में 252 मतदान केंद्रों पर 2,00,508 मतदाता वोट करेंगे। जिसमें पुरूष 1,04,868, महिला मतदाताओं की संख्या 95,638 और अन्य दो अन्य शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!