मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट की प्रतिमा का आज अनावरण: अद्वैत लोक का शिलान्यास भी

ब्रह्मोत्सव में CM शिवराज के साथ 5 हजार साधु-संत शामिल होंगे

भोपाल डेस्क :

ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को होने जा रहा है। अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। 108 फीट ऊंची यह प्रतिमा एकात्मकता का प्रतीक है। इसे ‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ का नाम दिया गया है। प्रतिमा स्थल के करीब ब्रह्मोत्सव में 5 हजार साधु-संत जुटे हैं। यहां से अद्वैत लोक का शिलान्यास होने जा रहा है। यह 2026 तक बनकर तैयार होगा।

आदि शंकराचार्य की ये प्रतिमा 12 साल के आचार्य शंकर की झलक है। इसी उम्र में वे ओंकारेश्वर से वेदांत के प्रचार के लिए निकले थे। प्रतिमा 100 टन वजनी है और 75 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर स्थापित है। 88% कॉपर, 4% जिंक और 8% टिन को मिलाकर बनाई गई है। इसके 290 पैनल निर्माण कंपनी एलएंडटी ने जेटीक्यू चाइना से तैयार कराए हैं। सभी 290 हिस्सों को ओंकारेश्वर में लाकर जोड़ा गया है।

11.5 हेक्टेयर भूमि पर तैयार हो रहा अद्वैत लोक

ओंकार पर्वत (मांधाता पर्वत भी) की 11.5 हेक्टेयर जमीन पर अद्वैत लोक आकार ले रहा है। इसी के मध्य में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां अद्वैत लोक (शंकर संग्रहालय) और आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान की स्थापना भी की जा रही है।

इन्हें निमंत्रण…

  • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी महाराज
  • अवधेशानंद गिरी
  • बाबा रामदेव
  • जग्गी वासुदेव
  • गायत्री परिवार के प्रणव पांडया
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!