न्यूज़ डेस्क

10 दिन की बेटी की गला दबाकर हत्या: मां ने पुलिस से कहा- पति ने ली जान, जांच के बाद मां ही निकली कातिल

न्यूज़ डेस्क :

हरदा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी 10 दिन की दुधमुंही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पति को बेटी का हत्यारा बता दिया। हालांकि, जांच में सच सामने आ गया। पुलिस ने हत्या की आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

मामला टिमरनी थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार देर शाम पति से हुए झगड़े के बाद आरोपी महिला पूजा बंजारा ने बेटी की हत्या कर दी और अपने मायके ग्राम सोहागपुर आ गई। यहां पर आरोपी महिला का भाई और जीजा एक किसान के खेत में मजदूरी करते हैं और कच्चे मकान में रहते हैं।

मायके पहुंचकर महिला ने परिजन को सबकुछ बता दिया और रविवार सुबह पुलिस को खबर करते हुए कहा कि पति संजू ने बच्ची की हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, जांच में सामने आया कि वारदात के वक्त महिला का पति मौके पर था ही नहीं।

फिर पुलिस ने महिला और उसके मायकेवालों से सख्ती पूछताछ की। इसमें महिला ने ही बच्ची की हत्या करना कबूल कर लिया। देर रात पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की और महिला को हिरासत में ले लिया।

टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि इस मामले में जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर मां के द्वारा गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला मायके चली गई थी। बाकी की जानकारी पूछताछ कर पता लगाई जा रही है।

पोस्टमार्टम में गला दबाने का खुलासा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ केसरी प्रसाद ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम करने के दौरान उसके गले पर नाखून के निशान दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि बच्ची के गले के दाहिनी ओर उंगलियों और नाखून के निशान मिले। बच्ची की मौत गला दबाने से हुई थी।

दोनों ने की थी इंटरकास्ट लव मैरिज

हत्या की आरोपी पूजा कोरकू समाज से है। जिसने ग्राम सोडलपुर में रहने वाले संजू बंजारा से लव मैरिज की थी। शादी के करीब सालभर बाद उनके घर एक बच्ची का जन्म हुआ। जिसका नाम दोनों ने मिलकर संध्या रखा था।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!