विदिशा

युवाओं ने जमकर खेली होली: एक दूसरे को रोली का तिलक लगाकर दी बधाई

आनंदपुर डेस्क :

होली के पावन अवसर पर ग्राम सहित ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली के पावन पर की बधाइयां दी और जमकर रंग गुलाल उड़ाया। आनंदपुर में युवाओं की टोली ने मुख्य बाजार में एक विशाल जुलूस निकाला जिस पर ग्रामीण जनों ने रंग और पानी की वर्षा कर स्वागत किया साथ ही युवाओं की टोली ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया

और एक दूसरे को रंग गुलाल का टीका लगाकर होली की अनंत बधाइयां दी इस अवसर पर बीजेपी जिला युवा महामंत्री आशीष शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष आनंदपुर में इसी तरह से होली का पर्व मनाया जाता है यह रंगों का त्यौहार है और हमारा देश भी विभिन्न संस्कृतियों वाला देश है अनेकता में एकता हमारे देश की विशेष पहचान है और इसी सद्भाव से हम एक दूसरे के तीज त्यौहार मनाते आए हैं और मनाते रहेंगे। इस अवसर पर ग्राम के सैकड़ो व्यक्तियों ने होली के इस विशाल जुलूस में अपनी सहभागिता निभाई और एक दूसरे को बधाइयां दी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!