इंदौर

महिला ने पति पर अननैचुरल सेक्स का आरोप लगाया: FIR दर्ज

पत्नी को 80 लाख कैश और 20 लाख की कार के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

इंदौर डेस्क :

इंदौर की एक महिला को उसके साफ्टवेयर इंजीनियर पति द्वारा 1 करोड़ रुपए दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इतना ही नही महिला ने पति पर अननैचुरल सेक्स का आरोप भी लगाया है। इस मामले में महिला पुलिस ने इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एसआई मनीषा दांगी के मुताबिक इंदौर में रहने वाली 33 साल की एक पीड़िता की शिकायत पर पुणे में रहने वाली पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अननैचुरल सेक्स का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि 2016 में उसकी शादी पुणे के साफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी। उसे एक डेढ़ साल का बेटा भी है। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच रुपए को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद लगातार पति उसके साथ मारपीट करता रहा।

एक साल पहले घर से निकाला
महिला ने बताया कि उसका पति पार्टियों में जाता था। यहां से आने के बाद उसके साथ गलत हरकत करता। उसकी मर्जी के बिना उससे संबंध बनाता। पीड़िता को करीब एक साल पहले घर से निकाल दिया गया। उससे पति ने 20 लाख की कार और 80 लाख रुपए कैश लाने पर ही घर में रखने की बात कही। पीड़िता के मायका पक्ष का इंदौर में बड़ा बिजनेस है। पुलिस के मुताबिक जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!