विदिशा

लोकार्पण:- नए वार्ड के शुरू होने से नेत्र रोगियों को अधिक जगह मिलेगी: मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद एक साथ 100 से अधिक मरीज ठहर सकेंगे

आनंदपुर |डेस्क :

श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर विशद भाई मफतलाल ने सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय में वार्ड नंबर 11 ए का फीता काट कर लोकार्पण किया है।


इस नए वार्ड के लोकार्पण में प्रमुख रूप से श्रीमती रूपल बेन मफतलाल, एन बी लोहानी, डॉक्टर विष्णु भाई जोबनपुत्रा, मनोज पंड्या, डॉक्टर इलेश जैन सहित समस्त गुरु भाई बहनों का विशेष सहयोग रहा। वार्ड के अंदर परम पूज्य गुरुदेव श्री रणछोड़ दास जी महाराज के छायाचित्र पर फूल माला अर्पित कर विशेष पूजा अर्चना कर मंगल आरती भी की। और श्री सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय के सीएमओ डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह सरयाम, वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर लोकेश गुप्ता सहित सभी नेत्र सर्जनों से विशेष मुलाकात कर उन्हें इस मानव कार्य में सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
वार्ड के लोकार्पण के बाद विशद भाई लोकहर्पण के पश्चात गौशाला का निरीक्षण भी किया और गौशालाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर गौ माता के लिए घास भी खिलाई।


तत्पश्चात श्री सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय के भ्रमण पर निकले जहां श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ विष्णु भाई जोबनपुत्रा और मुख्य प्रबंधक मिलिंद रावल ने श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर विश्द भाई मफतलाल को फ्री ओपीडी से लेकर प्रीमियम ओपीडी तक सभी का विस्तृत अवलोकन कराया और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। इसके पश्चात सभी ट्रस्टियों के साथ एक विशेष बैठक भी की और सभी की जिम्मेदारी तय करते हुए दिशा निर्देश भी दिए।
नए वार्ड का लोकार्पण होने से मरीज नेत्र रोगियों को अब और भी पर्याप्त जगह मिल सकेगी क्योंकि यह वार्ड अभी तक के वार्डों में सबसे बड़ा बनाया गया है इसकी बेड क्षमता 100 से अधिक है जिसमें एक साथ मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 100 से अधिक नेत्र रोगी बड़े ही आराम से रुक सकेंगे।

इस अवसर पर कथा वाचक स्वामी मैथिलीशरण महाराज, भारती बेन जीवनपुत्रा, डॉ सुरेंद्र उपाध्याय, राम गरीब विश्वकर्मा, हृदय मोहन उपाध्याय,रामावतार शर्मा, जिग्नेश हलानी सहित चिकित्सालय के सभी नेत्र सर्जन, डॉक्टर,स्टाफ के अधिकारी और कर्मचारी गण सहित समस्त गुरु भाई बहन उपस्थित रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!