मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक के 10,089 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी: कौन कर सकता है आवेदन जाने योग्यता

भोपाल डेस्क :

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक के 10,150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अलावा जनजातीय विभाग के 2,939 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 तक चलेगी। जो भी उम्मीदवार पात्रता रखते हैं, वे मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया में केवल D.El.Ed (डीएलएड) और B.El.Ed (बीएलएड) पास उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। B.Ed डिग्री धारक अभ्यर्थी इस भर्ती में पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) वर्ष 2020 या 2024 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

योग्यता से जुड़े विकल्प:

  • कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास + प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा / विशेष शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता।
  • कम से कम 45% अंकों के साथ 12वीं पास + एनसीटीई (NCTE) के 2002 विनियमों के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा।
  • कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास + बी.एल.एड. (4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा स्नातक)।
  • स्नातक डिग्री + प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम आयु सीमा: 21 वर्ष (1 जनवरी 2025 को मान्य)
  • अधिकतम आयु सीमा: सामान्य वर्ग: 40 वर्ष आरक्षित वर्ग: 45 वर्ष

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

MPESB के मुताबिक, इस भर्ती के लिए परीक्षा की शुरुआत 31 अगस्त 2025 से होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी:

  • प्रथम पाली: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • द्वितीय पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!