मौसम अपडेट – अगले सप्ताह से पूरा एमपी लू की चपेट में: चंबल-निमाड़ सबसे गर्म; निवाड़ी, दतिया, नौगांव में पारा 45 पार

न्यूज़ डेस्क :
मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हैं। ग्वालियर, चंबल और निमाड़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर मध्यप्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले दतिया में रविवार को टेम्प्रेचर 47.5 डिग्री तक था।
छतरपुर का नौगांव, रतलाम-राजगढ़ भी सोमवार को हॉट रहे, जबकि ग्वालियर, चंबल-निमाड़ भी लू का असर देखा गया। दिन के साथ रातें भी गर्म हैं। IMD, भोपाल के सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, 24-25 मई से पूरा प्रदेश लू की चपेट में रहेगा।
नौगांव (छतरपुर), रतलाम और दतिया खूब तपे। यहां पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजगढ़ में पारा 45 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 44.7 डिग्री, उज्जैन में 44 डिग्री, शिवपुरी में 44.2 डिग्री, शाजापुर-गुना में 44.6 डिग्री और खजुराहो में 44.8 डिग्री रहा। भोपाल में पारा 41.8 डिग्री, इंदौर में 43.1 डिग्री, जबलपुर में 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन, नरसिंहपुर, खरगोन, दमोह, खंडवा, धार और टीकमगढ़ में भी सोमवार को गर्मी के तेवर तीखे रहे।
राजस्थान के इन शहरों में इतना टेम्प्रेचर
शहर | अधिकतम टेम्प्रेचर |
अलवर | 45.6 डिग्री |
बाड़मेर | 46.1 डिग्री |
चूरू | 45.5 डिग्री |
कोटा | 45.8 डिग्री |
पिलानी | 46.1 डिग्री |
श्रीगंगानगर | 46.3 डिग्री |
अगले 4 दिन MP में ऐसा रहेगा मौसम…
आज धूल भरी हवाएं चलेंगी
IMD, भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस वजह से अगले 24 घंटे में पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में धूलभरी हवाएं चलेंगी। वहीं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में गर्म हवाएं चलेंगी।