मौसम अपडेट- दिन के तापमान में भी गिरावट: पचमढ़ी, सबसे ठंडी, मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना

न्यूज़ डेस्क :
जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेँस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने का असर मध्यप्रदेश में भी हो रहा है। शनिवार को भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रहे। इससे पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री, बालाघाट जिले के मलाजखंड में 21.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिन तक ऐसा ही तापमान रहेगा। हालांकि, रात के टेम्प्रेचर में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
शनिवार को ज्यादातर शहरों के टेम्प्रेचर में गिरावट देखी गई। उमरिया में तापमान 2.2 डिग्री और रायसेन में 1.8 डिग्री तक लुढ़क गया। पचमढ़ी में भी तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट रही। रात की बात करें तो 12 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम चल रहा है। वहीं, भोपाल का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री, इंदौर में 25.6 डिग्री, ग्वालियर में 25.6 डिग्री, उज्जैन में 26.5 डिग्री और जबलपुर में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की शनिवार को जम्मू-कश्मीर में एक्टिविटी शुरू हो गई है। हालांकि, प्रदेश में इसका असर कम रहेगा क्योंकि बादल काफी ऊपर रहेंगे। कुछ जगहों पर बादल जरूर छाए रह सकते हैं। 22 दिसंबर को फिर से एक सिस्टम एक्टिव होगा। इसके स्ट्रॉन्ग होने की वजह से 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है।

इस तरह गिरा पारा
बैतूल में शनिवार को 24 डिग्री, धार में 24.8 डिग्री, गुना में 27.1 डिग्री, नर्मदापुरम में 25.6 डिग्री, खंडवा में 28.1 डिग्री, खरगोन में 27.8 डिग्री, रायसेन में 23.2 डिग्री, रतलाम में 26.6 डिग्री, शिवपुरी में 26 डिग्री, छिंदवाड़ा में 25 डिग्री, दमोह में 27 डिग्री, खजुराहो में 26 डिग्री, मंडला में 26.6 डिग्री, नौगांव में 26.2 डिग्री, रीवा में 24.7 डिग्री, सागर में 26.4 डिग्री, सतना में 25.6 डिग्री, सिवनी में 25.4 डिग्री, सीधी में 25 डिग्री, टीकमगढ़ में 26 डिग्री और उमरिया में 25.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
ठंड का असर बढ़ने से भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में बाड़े में रहने वाले जानवरों के हाउसिंग में पर्दे लगाए गए हैं, ताकि ठंडी हवा अंदर न जा सके।
ये शहर सबसे ठंडे
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात छिंदवाड़ा में तापमान 9.6 डिग्री, जबलपुर में 9 डिग्री, मंडला में 8.7 डिग्री, नौगांव में 9 डिग्री, रीवा में 7.6 डिग्री, सतना में 9.6 डिग्री, सिवनी में 9.6 डिग्री, उमरिया में 7.2 डिग्री, मलाजखंड में 8.7 डिग्री, दतिया में 9 डिग्री, ग्वालियर में 9.1 डिग्री, पचमढ़ी में 7.4 डिग्री, राजगढ़ में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।



