विदिशा

जय गुरुदेव संगत: शाकाहारी और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली का आयोजन

लटेरी डेस्क  :

जय गुरुदेव जय गुरुदेव संगत के तत्वाधान में आज लटेरी में शाकाहार और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली निकल गई इस रैली के माध्यम से बताया गया है कि व्यक्ति को अपने जीवन में शाकाहार का पालन करना चाहिए मनुष्य को खाने के लिए इस प्रकृति में बहुत कुछ है लेकिन फिर भी यह मनुष्य जीव जंतुओं की हत्या कर उन्हें अपना भोजन बनाते हैं यह नहीं करना चाहिए ईश्वर ने सभी जीवन दिया है अपने हिसाब से उन्हें भी जीने दिया जाए इसलिए मांसाहार का त्याग करें शाकाहार की ओर लौटे शाकाहार सबसे शुद्ध आहार माना जाता है कहते हैं ना जैसा खाएगा अन्य वैसा होगा मन।


इसी तरह व्यक्ति को अपने जीवन में सभी प्रकार के नशे का परित्याग करना चाहिए नशा करने से हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा तो धुलित होती ही है साथ ही हमारे शरीर को कैंसर जैसी भयानक बीमारियों का शिकार होना पड़ता है जिसके चलते हमें धन की भी हानि होती है गुरुदेव उमाकांत जी महाराज कहते हैं कि व्यक्ति को अपने जीवन में किसी भी प्रकार का जैसे शराब गांजा चरस अफीम सहित किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए।


एक सेवादार ने बताया कि आज लटेरी में जय गुरुदेव संगत का आयोजन किया गया और इसी के तहत शाकाहार और नशा मुक्ति की जागरूकता के लिए पूरे नगर में लगभग 500 से अधिक सेवादारों ने जागरूकता रैली निकाली। सेवादार ने आगे बताया कि गुरुदेव का उद्देश्य मनुष्य को मनुष्य बनाना और मनुष्य से भगवान हमारे बाबा जय गुरुदेव कहते हैं जैसा व्यक्ति अन्य खाता है ऐसा ही उसका मन हो जाता है। जैसा व्यक्ति आहार लेता है जैसे ही उसमें विचार आते हैं हमारे बाबा जय गुरुदेव कहते हैं यह शरीर एक पवित्र मंदिर, गिरजाघर, मस्जिद, गुरुद्वारा हैं इस पवित्र शरीर को पवित्र ही बना रहने दें इसे गंदा ना करें। यह शरीर परमात्मा का बनाया हुआ पवित्र शरीर है जैसे हम हमारे घर में किसी प्रकार की गंदगी नहीं फैलाते इस तरह हम हमारे शरीर में क्यों गंदगी फैला रहे हैं इसलिए सभी लोग शाकाहारी हो जाओ

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!