विदिशा

राम जन्म उत्सव पर निकाला भव्य चल समारोह, ग्रामीणों ने पुष्पबर्षा कर किया स्वागत

आनंदपुर डेस्क :

आज रामनवमी के दिन राम जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर आनंदपुर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह भव्य शोभा यात्रा की शुरुआत राम जानकी मंदिर से डीजे और तासे की धुन पर आगे-आगे युवाओं की टोली नाचते गाते हुए चल रहे थे और स्वर्ण रथ में भगवान राम और जानकी की एक तस्वीर लगाई गई थी। शोभा यात्रा का कार्यक्रम दोपहर 2:00 से शुरू हुआ जो कि पूरे ग्राम में चलता हुआ मुख्य बाजार से होते हुए देर रात 8:00 बजे राम जानकी मंदिर पर पहुंचा इस बीच ग्राम में जगह-जगह भगवान राम की शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और भगवान राम के छायाचित्र की आरती उतारी इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में भगवान राम के भक्त गण उपस्थित होकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नाचते गाते चल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!