विदिशा

कॉमबिंग गस्त में विदिशा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 53 फरार वारंटी गिरफ्तार

विदिशा डेस्क :

विदिशा में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धड़ पकड़ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बदमाशों पर कार्रवाई करने के साथ ही स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जिले में लगातार पुलिस रात को कांबिंग गश्त कर रही है।

इसी के तहत नगर पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कांबिंग गश्त की। इस दौरान अनुभागों के सभी थानों के थाना प्रभारी और 56 पुलिस कर्मचारी की टीम बनाकर गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ की गई।

जिसमें थाना सिविल लाइन द्वारा 3 स्थायी 15 गिरफ्तारी 3, निगरानी 5, गुण्डा 3 जिला बदल, थाना कोतवाली में 2 स्थायी, 10 गिरफ्तारी, 12 गुण्डा, 5 जिला बदल और थाना करारिया में 3 स्थायी, 11 गिरफ्तारी, 7 निगरानी 12 गुण्डा, 7 जिला बदल इसी तरह थाना गुलाबगंज 1 स्थायी, 3 गिरफ्तारी, 7 निगरानी, 15 गुण्डा, थाना ग्यारसपुर में 1 स्थायी, 4 गिरफ्तारी, 3 निगरानी, 5 गुण्डा, 3 जिला बदल चेक किए।

थाना अनुभाग क्षेत्र विदिशा में 10 स्थायी 43 गिरफ्तारी 20 निगरानी 49 गुण्डा 15 जिला बदर बदमाशों को चेक किया, जो घरों में उपस्थित नहीं मिले। इस दौरान जिला बदर बदमाशों की भी पड़ताल की और उनके घर पर भी तलाशी ली गई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!