मध्यप्रदेश

BREAKING NEWS- वन अमले पर 25-30 लोगों ने जंगल में पत्थर से किया हमला: बाइक छीनकर लगा दी आग

भोपाल डेस्क :

भोपाल के वन विभाग के अमले पर 25 से 30 लोगों ने हमला कर दिया। संभवत: वे किसी जंगली जानवर के शिकार और लकड़ी काटने के लिए आए थे। पत्थर फेंकने से एक वनरक्षक को चोट लगी है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हमले के बाद आरोपी वन अमले से बाइक भी छीनकर भाग गए। कुछ दूर बाइक जली हुई अवस्था में मिली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। हमले में वनरक्षक खुमान सिंह को चोट आई हैं। घटना भोपाल और विदिशा के नजीराबाद और लटेरी के जंगल की सीमा की है।

रेंजर दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि वनरक्षक को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया। इधर, शनिवार को पुलिस और वन विभाग के अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। करीब 2 घंटे तक जांच की। DFO आलोक पाठक ने बताया कि वन अमले पर हमले के मामले में थाने में केस दर्ज करा दिया गया है।

गश्ती कर रहा था अमला, तभी हमला कर दिया

रेंजर दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि लटेरी और नजीराबाद के आगे ढैईया इलाके में शुक्रवार देर रात यह घटना हुई। जंगल में वन विभाग की टीम गश्त कर रही थी। तभी 10-15 मोटर साइकिलों पर 25-30 लोग आए। जिन्होंने अमले को देखकर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे वनरक्षक खुमान सिंह को चोट लगी। कुछ देर तक पत्थर फेंकने के बाद आरोपी भाग निकले। जाते-जाते हमलावरों ने बाइक छीनी, और कुछ दूरी जाकर उसमें आग लगा दी।

दूसरी टीम पहुंची, तब वनरक्षक को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे
कुछ देर बाद मौके पर दूसरी टीम पहुंची। तब वनरक्षक खुमान को हॉस्पिटल ले जाया गया। इधर, आरोपियों का पता भी लगाया गया, लेकिन वे नहीं मिलें।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले में नजीराबाद थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आगजनी, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, लूट और शासकीय अमले पर हमला करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। शनिवार सुबह बैरसिया एसडीओपी पंकज दीक्षित, रेंजर दीपक श्रीवास्तव, नजीराबाद थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी के साथ लटेरी थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।

अफसरों ने दो घंटे तक जांच की। अफसर लालपुर, आलमपुर भी पहुंचे। बताया जाता है कि पुलिस को हमलावरों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। एक-दो दिन में आरोपियों के बारे में खुलासा भी हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!