विदिशा

विकसित भारत संकल्प यात्रा में लापरवाही बरतने पर विदिशा कलेक्टर ने बीएमओ को सस्पेंड कर वेतन रोकने का आदेश दिया

विदिशा डेस्क :

विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जिले के ग्रामीण अंचलों में जा रही है। दो दिन पहले ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ था, संकल्प यात्रा के आयोजनों को लेकर जिले के अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। आज (सोमवार को) कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बासौदा विकासखंड के बीएमओ डॉक्टर प्रमोद दीवान का वेतन रोकने और निलंबन का प्रस्ताव तैयार करने की आदेश दिए हैं।

आरोप है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजनों को बासौदा विकासखण्ड के बीएमओ डॉ प्रमोद दीवान ने गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीण इलाकों विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होना था। बीएमओ डॉ प्रमोद दीवान ने स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन में लापरवाही बरती, जिसको लेकर कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने वेतन रोकने के साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश तिवारी को बीएमओ का निलंबन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!