मध्यप्रदेश

केंद्रीय कृषि मंत्री फार्म हाउस पहुंचे: शिवराज सिंह चौहान ने खेतों का जायजा लिया और लौकी तोड़ी, सब्जी की खेती के फायदे बताए

विदिशा डेस्क :

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने अपने खेतों का जायजा लिया। इस मौके पर उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी मौजूद थी।

दरअसल, शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आचनक विदिशा पहुंचे। उन्होंने अपने खेतों का जायजा लिया। वहां लगी लौकी की फसल को देखा और कुछ लौकी तोड़ी भी। कृषि मंत्री ने किसानों को सब्जी की खेती करने के फायदे गिनाए। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लौकी की फसल को देखते और खेती के फायदे गिनाते हुए वीडियो शेयर किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय कृषि मंत्री भी हूं और खुद भी खेती करता हूं। कई दिनों बाद आज अपने खेत देखने आया हूं, हमने अपने खेत में इस बार लौकी लगाई है। खेत में लौकी की बेल फूल भी रही है फल भी रही है।

उन्होंने आगे कहा खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए फसल का विविधीकरण आवश्यक है। सब्जी की खेती हमें बड़ा लाभ देती है । मैने भी अपने खेत में लौकी लगाई है और आज अपनी लौकी देखकर मैंने कुछ तोड़ी भी है। मन आनंद से भर गया । पूरे खेत में लौकी की बेल लहरा रही है। अपनी खेती का आनंद अलग है जिस का वर्णन नहीं किया जा सकता ।

 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!