न्यूज़ डेस्क

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आज 100 दिन पूरे: अलवर से यात्रा हरियाणा में एंट्री करेगी, हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और वहां के कांग्रेसी विधायक भी शामिल होंगे

न्यूज़ डेस्क :

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आज 100 दिन पूरे हो गए। अब तक राहुल गांधी राजस्थान में 70 फीसदी यात्रा पूरी कर चुके हैं। अलवर से यात्रा हरियाणा में एंट्री करेगी। आज भारत जोड़ो यात्रा एक ही फेज में 22 किलोमीटर का सफर तय ​करेगी।

आज टी ब्रेक की जगह सीधा लंच ब्रेक रखा गया है। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर आज जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। राजस्थान में राहुल गांधी की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

सुबह 6 बजे दौसा के नांगल राजावतान में मीणा हाईकोर्ट से यात्रा शुरू हो चुकी है। यह 11 बजे यात्रा दौसा के गिरिराज धरण मंदिर पहुंचेगी। यही यात्रा का आखिरी पॉइंट होगा। इसके बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से जयपुर जाएंगे।

आज एक ही फेज में यात्रा 22 किलोमीटर का सफर तय ​करेगी। यात्रा सुबह 6 से लेकर 11 बजे तक पांच घंटे चलेगी। शुक्रवार शाम यात्रा का दूसरा चरण नहीं होगा। दौसा में भांडारेज के पास यात्रा का आज और कल रात्रि विश्राम होगा।

आज की भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और वहां के कांग्रेसी विधायक भी शामिल होंगे।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

  • आज यात्रा 11 बजे तक ही होगी। 11 बजे तक बिना ब्रेक यात्रा 22 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा के बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से जयपुर रवाना हो जाएंगे। वह 4 बजे अस्पताल रोड के नए कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। उनका नाइट स्टे जयपुर में ही होगा।
  • भारत जोड़ो यात्रा दौसा जिले में सबसे ज्यादा पांच दिन रहेगी । यात्रा के स्वागत के लिए राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम एक म्यूजिक कनसर्ट रखा गया है इसमें सुनिधि चौहान परफॉर्मेंस देगी। इसमें राहुल गांधी और सभी भारत यात्री शामिल होंगे।
  • राहुल गांधी 16 को जयपुर में रात्रि विश्राम करेंगे और 17 दिसंबर को सुबह कैंप में लौटेंगे। 17 दिसंबर को यात्रा का विश्राम रहेगा।
  • गुरुवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शाम करीब छह बजे पूरी हुई। इस बीच, राहुल गांधी लालसोट के बडौली गांव में किसान सोहनलाल बैरवा के घर कुछ देर के लिए चाय पीने रुके।
  • बैरवा के घर पर कुट्टी काटने की मशीन चलाकर देखी। राहुल ने जानवरों के लिए हरा चारा भी काटा। दलित किसान परिवार से खेती के बारे में पूछा, सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
  • देर शाम मीणा हाईकोर्ट के बाहर बीजेपी के राज्य सभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। समर्थक किरोड़ीलाल के पक्ष में नारे लगा रहे थे। कुछ देर नारेबाजी के बाद समर्थक वहां से चले गए।
  • कांग्रेस प्रवक्ता और महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि- अब ये अल्बर्ट हॉल का नाम भी बदलना चाहिए। अल्बर्ट क्वीन विक्टोरिया के पति थे, अब 2022 में इस नाम का क्या औचित्य है। मैने अशोक गहलोत जी को कहा है इसका नाम बदलना चाहिए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!