विदिशा

बुजुर्ग के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजरी, खरोंच तक नहीं आई।

विदिशा डेस्क :

जाको राखे साइयां मार सके न कोय…ये कहावत विदिशा के गुलागंज रेलवे स्टेशन पर उस समय सच हुई, जब एक बुजुर्ग पटरी पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकल रहा था और मालगाड़ी चल पड़ी। तब बुजुर्ग हिम्मत दिखाते हुए बीच पटरी पर बैठ गए। मालगाड़ी के नीचे बुजुर्ग को देखकर स्टेशन पर मौजूद सभी लोग घबरा गए। उनके ऊपर से ट्रेन गुजर रही थी और वो उसके नीचे थे।

स्टेशन पर मौजूद लोगों ने मालगाड़ी के नीचे बुजुर्ग को बैठे देखा तो उनके सुरक्षित निकलने की कामना करने लगे। लोग उन्हें वहीं लेटे रहने और सिर को नीचे रखने की सलाह दे रहे थे। पूरी मालगाड़ी उनके ऊपर से गुजर गई और उन्हें खरोच तक नहीं आई। ​​​​​

इस दौरान मौके पर मौजूद एक शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया। मालगाड़ी के निकलने के बाद पटरी पर वापस आने वाले बुजुर्ग ने भगवान का शुक्रिया किया और कहा की आज भगवान ने मेरी जिंदगी बख्श दी।

बुधवार सुबह 9 बजे के करीब गुलाबगंज रेलवे स्टेशन पर बीना की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी खड़ी थी। इस दौरान चाटोली गांव के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग नारायण दादा को वहां से निकलना था तो उन्होंने स्टेशन पर बने ब्रिज पर से न जाकर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे निकलने का तय किया। जैसे ही वो मालगाड़ी के नीचे से पहुंचे तो अचानक से गाड़ी चलने लगी। बुजुर्ग ट्रेन को चलता देखकर घबरा गए और सिर नीचे करके वहीं बैठ गए।

हालांकि इस घटना के बाद नारायण दादा बुरी तरह से सहमे हुए हैं वह किसी से भी बात करने की स्थिति में नहीं है। वहीं परिवार को भी जब इस बात की जानकारी लगी तो वे कानूनी कार्रवाई के डर से कैमरे के सामने किसी भी प्रकार की जानकारी देने तैयार नहीं हुए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!