विदिशा

जनसेवा अभियान का दूसरा चरण आज से: कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपा जिम्मा, 31 मई तक चलेगा अभियान

विदिशा डेस्क :

जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो रहा है, जो कि 31 मई चलेगा। इस अभियान को लेकर कलेक्टर ने मंगलवार को बैठक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मा सौंपा।

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि इस अभियान में विभिन्न विभागों के माध्यम से नागरिकों को दी जाने वाली चिन्हित 67 सेवाओं से संबंधित आवेदनों को दो श्रेणियों में रखकर निराकरण किया जाएगा।

ऐसे आवेदन जो लोगों ने पूर्व में दिए हैं और अभी तक निराकृत नहीं हुए हैं या किसी कारण से लंबित हैं, ऐसे सभी आवेदनों का अंतिम निराकरण इस अभियान में 31 मई तक किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि अभियान में 16 मई से 25 मई तक हर ग्राम और हर शहरी वार्ड में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों में लोग इन 67 सेवाओं से संबंधित नए आवेदन दे सकते हैं, जिनका अलग से रिकार्ड रखकर निराकरण 15 जुलाई तक किया जाएगा। अभियान के दौरान बजट संबंधी कारणों, नीतिगत कारणों या सिविल, उच्च न्यायालयों में प्रकरण लंबित होने जैसे कारणों से लंबित शिकायतों को छोड़कर शेष सभी प्रकार की लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!