विदिशा

विदिशा में 200 महिलाओं ने भरे फॉर्म: कांग्रेस ने महिलाओं से भरवाए “नारी सम्मान योजना” के फॉर्म, सरकार बनते ही मिलेंगे लाभ

विदिशा डेस्क :

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जहां मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। वही अब कांग्रेस महिलाओं में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए नारी सम्मान योजना की शुरुआत की है, इसी के तहत विदिशा में गांधी चौक नीमताल पर कांग्रेस ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें विधायक शशांक भार्गव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल सिलाकारी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल थे। इस कार्यक्रम में महिलाओं से नारी सम्मान के फॉर्म भरवाए गए।

कांग्रेस का कहना है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस प्रदेश भर की महिलाओं के लिए नारी सम्मान में प्रतिमाह 1500 देगी। इस कारण महिलाओं के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं., कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन्हीं फॉर्म के आधार पर महिलाओं को प्रति माह 1000 की बजाय 1500 प्रतिमाह दिए जाएंगे, इसके साथ ही गैस सिलेंडर ₹500 के दाम पर दिए जाएंगे।

विधायक और जिला अध्यक्ष ने नारी सम्मान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उठाए जा रहे कदमों को सार्थक बताते हुए सरकार आने के बाद इन घोषणाओं को तुरंत ही अमल में लाने की बात कही है ।कांग्रेस सरकार आने के बाद महिलाओं को अलग से फॉर्म नहीं भरना होंगे इन्ही फॉर्म के आधार पर सम्मान निधि मिलेगी। महिलाओं को ₹500 में सिलेंडर और नारी सम्मान के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे ।

कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने बताया कि आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया है विदिशा में आज सांकेतिक रूप से नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाए गए हैं इसके तहत में लगभग 2000 फॉर्म भरे गए हैं, उन्होंने कहा कि पूरे जिले में ढाई लाख फॉर्म भरने का हमारा लक्ष्य है, इस योजना में कोई भी महिला अपनी इच्छा से फॉर्म भर सकती है चाहे वह गौरव करोड़पति हो या फिर गरीब महिला हो सारी महिलाएं इस नारी सम्मान योजना में अपना फॉर्म भर सकती हैं।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल सिलाकारी ने बताया कि हमारी नारी सम्मान योजना महिलाओं के लिए है। महंगाई की मार से आज के समय में कोई भी तब का इससे अछूता नहीं है इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर मिलेगा और 15 सो रुपए महिलाओं को दी जाएगी मुझे हमारी सरकार का संकल्प है

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!