जयपुर

कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों का दौर जारी 27 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए, अभी तक कांग्रेस ने400 में से 339 ब्लॉकों में अध्यक्ष बनाए

जयपुर डेस्क :

राजस्थान कांग्रेस में खाली पड़े संगठन के पदों पर नियुिक्तयों का दौर जारी है। आज कांग्रेस ने 27 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अब तक कांग्रेस में 400 में से 339 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति ​हो चुकी है। 61 ब्लॉक अध्यक्षों के पद अब भी खाली चल रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज 27 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की है।

आज उदयपुर, डूंगरपुर, झालावाड़ जिले में छह-छह ब्लॉक अध्यक्ष, उदयपुर, सिरोही, गंगानगर, नागौर चित्तौड़गढ़ जिले में दो-दो, हनुमानगढ़, चूरू और नागौर के एक-एक ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने 4 जनवरी को 100 बलॉक अध्यक्ष बनाए थे। इसके बाद 6 जनवरी को 88, 10 जनवरी को 47, 28 जनवरी को 77 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए थे। अबतक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की पांच लिस्ट जारी कर चुकी है।

27 ब्लॉक अध्यक्षों की लिस्ट :

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!