विदिशा

आज से शुरू होगा स्कूलों का नया शिक्षा सत्र: कई स्कूल भवन विहीन तो कई में शौचालय नहीं

आनंदपुर डेस्क :

आज से नया शिक्षा सत्र 2024- 25 का शुभारंभ हो रहा है ऐसे में छात्र-छात्राओं के सामने बड़ी मुश्किलें भी होगी आनंदपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेर खेड़ी कला की सहरिया बस्ती के स्कूल की हालत वध से बदतर है यहां सिर्फ नाम मात्र की जर्जर बिल्डिंग मात्र खड़ी है सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है शौचालय, बिजली , पानी कोई भी व्यवस्था नहीं है और तो और नीचे का फर्श भी टुटा हुआ पड़ा है गेट, जंगला भी टूटे हैं शिक्षक भी यहां पर कभी-कभी ही आते हैं। ऐसे में इन गरीब बच्चों का भविष्य कैसे सबरेगा यह बड़ा चिंता का विषय है।
इसी तरह ग्राम कुंडलपुर के प्राथमिक स्कूल के हालात हैं सड़क पानी बिजली शौचालय कुछ भी नहीं है हालांकि इस विद्यालय में कुल 31 बच्चे ही एडमिट है।
ग्राम जावती का हाई स्कूल प्राथमिक स्कूल के भवन में संचालित होता है यहां कुल पांच ही कमरे हैं जिसमें दो पारियों में स्कूल संचालित होता है सुबह और दोपहर बरसात के मौसम में सभी कमरों में पानी टपकता रहता है संकुल केंद्र होने के कारण दो कमरों में तो सिर्फ किताबें ही रखी रहती हैं सिर्फ तीन कमरे और दहलान में ही बच्चे पढ़ाई करने के लिए मजबूर होंगे। जगह की बहुत ज्यादा कमी है।
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के हालात बद से बत्तर हैं ऐसे शाहिद ही एक दो स्कूल हो जिनमें शौचालय, पानी, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था हो।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!