न्यूज़ डेस्क

साल का आखिरी ग्रहण आज: देश के पूर्वी भाग में पूर्ण और बांकी भागों में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा

न्यूज़ डेस्क :

आज 8 नवंबर शाम 5:34 से चंद्रग्रहण साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा पूर्वी राज्यों में पूर्ण और बाकी में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। 2023 में 4 कुल चार ग्रहण होंगे। इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे। लेकिन देश में एक ही आंशिक चंद्रग्रहण ही दिखाई देगा। 

आज चंद्रग्रहण देखना न छोड़े, ये चंद्रोदय के साथ ही दिखाई देने लगेगा। ईटानगर में शाम 4:23 मिनट ,दिल्ली में शाम 5:28 और मुंबई में 6:01 मिनट से चंद्रग्रहण लगेगा। जो कि शाम 6:19 मिनट तक रहेगा। 

उज्जैन की वैध शाला के अधीक्षक डॉ राजेन्द्र गुप्ता के मुताबिक चंद्रग्रहण देश के पूर्वी भाग के राज्यों  पूर्ण चंद्रग्रहण और देश के बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। जहां पूर्ण चंद्रग्रहण होगा वह लाल चंद्रमा दिखाई देगा। शाम 4:23 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। चंद्रग्रहण शाम 6:16 मिनट तक रहेगा। 

चंद्रग्रहण का सूतक आज मंगलवार सुबह 5:38 बजें से शुरू हो गया हैं। चंद्र और सूर्य ग्रहण के 9 घंटे पहले इसका सूतक शुरू हो जाता हैं। इस दौरान कोई भी पूजा पाठ नहीं किए जाते, मंदिरों में भी कोई पूजा पाठ नहीं होता , मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं घर पर भी कोई धार्मिक कार्य पूजा पाठ नहीं होता, खाने की चीजों में तुलसी की पट्टी डाल कर रखे जाते हैं इसका वैज्ञानिक आधार है कि सूर्य या चंद्र ग्रहण से पहले ही इससे अल्ट्रावायलेट किरणें निकलने लगती हैं  जो हमारे खाने की चीजों पर असर डालती हैं। 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!