विदिशा

जब तक संविधान सुरक्षित है तब तक ही शोषित वर्ग आजाद है गब्बर सिंह बोले- संविधान को बचाने हम किसी भी हद तक जा सकते हैं

सिरोंज डेस्क :

भीम आर्मी द्वारा निकाली जा रही संविधान बचाओ यात्रा गुरुवार को सिरोंज आई। 150 किमी लंबी पैदल यात्रा 1 अक्टूबर को मुरवास से शुरू हुई थी। इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर यह यात्रा गुरुवार को शहर के छतरी नाका चौराहा पर पहुंची। यहां पर हुए कार्यक्रम के बाद यात्रा कस्टम पथ, मुख्य बाजार से होते हुए पुराना बस स्टैंड स्थित भारत रत्न बाबा अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंची।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के अध्यक्ष गब्बर सिंह ने बताया कि बाबा अंबेडकर ने 2 साल 11 महीने 18 दिन की कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद संविधान बनाया था, जिसमें हर वर्ग, जाति, धर्म के व्यक्ति को स्वतंत्रता और समानता का अधिकार दिया गया।

अब इस संविधान को कुछ लोग खत्म करना चाहते हैं। हकीकत यह है कि जब तक यह संविधान सुरक्षित है तब तक ही इस देश में गरीब और शोषित वर्ग आजाद है। हम संविधान को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस दौरान संगठन के नीतेश राज, जितेन्द्र प्रभाकर, रीना चौधरी, विक्रम अहिरवार और लल्लू अहिरवार आदि मौजूद थे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!