मध्यप्रदेश

13 साल छोटे प्रेमी ने कार में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की: दोस्तों की मदद से शव तालाब में फेंका

न्यूज़ डेस्क :

रतलाम में 13 साल छोटे प्रेमी ने महिला की कार में गला घोंटकर हत्या की। दो दोस्तों की मदद से शव तालाब में फेंक आया। घटना 5 अगस्त की है। दूसरे दिन 6 अगस्त को महिला का शव शिवगढ़ के तालाब से मिला था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि लीला बाई (38) का शव उसके घर से 15 किमी दूर शिवगढ़ क्षेत्र के जामदा भीलान गांव के तालाब में मिला था। रतलाम के धीरज शाह नगर निवासी उसके प्रेमी रवि (25), डोंगरे नगर निवासी शिवराज (21) और सागोद रोड निवासी अनिल (24) को गिरफ्तार किया गया है। महिला और उसके प्रेमी में लेनदेन का विवाद था।

एएसपी के मुताबिक, महिला का शव मिलने पर पुलिस ने हत्या में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पता चला कि महिला का अफेयर है। इस आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो सारा मामला खुल गया।

बाजार जाने का कहकर निकली थी महिला
लीला की 15 साल पहले शादी हुई थी। डेढ़ साल पति के साथ रही, इसके बाद तलाक हो गया। तब से वह पिता और भाई के साथ रह रही थी। 5 अगस्त की सुबह घर से शिवगढ़ बाजार जाने का बोल कर निकली। शिवगढ़ में पहले से मौजूद प्रेमी रवि ने उसे अपने दोस्त शिवराज की कार में बैठाया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि महिला से रवि ने 15 हजार रुपए उधार लिए थे। 3500 रुपए लौटाना बाकी थे। महिला उसे धमकी देती थी कि रुपए नहीं लौटाए तो वह उसके घर आ जाएगी। कार में भी दोनों के बीच इसी बात पर कहासुनी हुई। रवि ने उसका गला घोंट दिया। बाद में शव शिवगढ़ के जामदा भीलान में तालाब में फेंक दिया। महिला के आभूषण लूट लिए थे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!