
लटेरी डेस्क :
छात्रों में बढ़ती नशा की लत, आपराधिक प्रवृत्ति और आत्महत्या जैसे घटनाओं की रोकथाम हेतु सामाजिक संगठन जन चेतना मंच द्वारा लटेरी के शासकीय मॉडल स्कूल में, विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय मिश्रा रहे।
छात्रों से अपने अनुभव साझा करते हुए अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति की पहचान होती है। इसलिए छात्रों को हमेशा अनुशासन में रहते हुए नशा सहित अन्य बुराइयों से दूर रहना चाहिए। 16 से 25 के बीच की यही वह आयु आपके भविष्य का निर्धारण करेगी। इसलिए एकाग्र होकर सिर्फ विद्या अध्ययन एवं अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुशवाह ने विद्यार्थी के जीवन में 05 लक्षण क्रमशः कौआ के जैसी फुर्ती, बगुला सा ध्यान, कुत्ता की भांति नींद एवं अल्पाहारी और घर का त्याग करने वाला होना चाहिए।

सायबर अपराध से किया सावधान
थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी ने छात्रों से संवाद करते हुए देश में लगातार बढ़ रहे सायबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए इससे बचाव की बात कहीं। उन्होंने ने कहा किसी भी अनजान फोन कॉल पर मोबाइल से ओटीपी न भेजें। गोपनीय जानकारी न दे।साथ में उन्होंने मधुर स्वर में जैसी करनी वैसी भरनी गीत गाकर सभी छात्रों का तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
प्रधानमंत्री से मिले अनुभव को साझा किया।
हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर कृषि विषय पर मध्यप्रदेश की तरफ से चयनित होकर संवाद करने वाले नगर के गौरवशाली छात्र अभिषेक सुमन ने अपने अनुभव प्रस्तुत किया।

अतिथियों ने की प्रशंसा
संगठन के कार्यक्रम की अतिथि गणों ने संगठन द्वारा संवाद के माध्यम से किए जा रहे सुधार और प्रोत्साहन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसे ही कार्यक्रमों की आवश्यकता है। जो छात्रों से सीधे संवाद स्थापित कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सके।
प्राचार्य किया आभार व्यक्त
संवाद कार्यक्रम का संचालन जिले के वरिष्ठ कवि, शाला शिक्षक दौलतराम प्रजापति ने किया। तथा अंत में शाला प्राचार्य गिर्राज मोहर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।। इस अवसर पर सुरेश सोलंकी थाना प्रभारी लटेरी, शिक्षक जयनारायण व्यास, दौलतराम प्रजापति, राजेंद्र नामदेव सहित समस्त शाला परिवार उपस्थित रहे।



