भोपाल

आज राष्ट्रपति की मैजूदगी में प्रदेश पेसा कानून प्रभावशील होगा

भोपाल डेस्क :

मध्यप्रदेश में जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और जनजातीय वर्ग के हित संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश के लिए 15 नवम्बर ऐतिहासिक और अद्भुत रहेगा। प्रदेश में जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भोपाल पधारे थे। मध्यप्रदेश सरकार ने पेसा कानून नियम लागू करने की पहल की है। इसके माध्यम से राजस्व कार्यों के निपटारे,जल संसाधनों के प्रबंधन, वनोपज से जनजातीय वर्ग को अधिक लाभ पहुँचाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य आसान होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मध्यप्रदेश के लिए गौरव का दिन है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के प्रवास पर आ रही हैं। राष्ट्रपति महोदया के शहडोल और भोपाल में हो रहे कार्यक्रमों से जनजातीय वर्ग और प्रदेश के समस्त नागरिकों में उमंग का संचार होगा। प्रदेश का जन-जन उत्साहित दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज इन कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रमों की तैयारियों की भी जानकारी भी ले ली है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!