विदिशा

सोमवती अमावस्या आज…कैसे करेंगे स्नान, विदिशा में बेतवा के बड़ वाले घाट पर प्रदूषण

विदिशा डेस्क :

ये नजारा बेतवा नदी का है। प्रदूषण और कचरे की वजह से पूरा पानी काला दिखाई दे रहा है। जबकि आज साेमवती अमावस्या का महा पर्व मनाया जाएगा। अब ऐसे में श्रद्धालु कैसे स्नान कर पाएंगे। प्रशासन की अनदेखी के चलते बड़वाले घाट सहित विभिन्न घाट पर इन दिनों काई और गंदगी के कारण बेतवा नदी काई की परत ओढ़े नजर आ रही है। जिससे यहां प्रतिदिन स्नान करने आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शिवयोग आज… इसलिए महत्व बढ़ गया
फाल्गुन कृष्ण पक्ष अमावस्या सोमवार के दिन होने के कारण इस दिन साेमवती अमावस्या का महा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देव एवं पितृ कार्य सोमवती अमावस्या पर्व होने से पितृ दोष की शांति, अमावस्या दोष की शांति के साथ देवताओं की प्रसन्नता के लिए दानपुण्य करना, पीपल एवं तुलसी परिक्रमा, तीर्थों में स्नान करना शुभ माना जाता है। पंडित रुचिर पांडे ने बताया कि इसके पूर्व सोमवती अमावस्या का योग ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष 30 मई 2022 को घटित हुआ था। इस बार सोमवती अमावस्या शिव योग में मनाई जाएगी, जिसके कारण इसका महत्व और बढ़ गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!