जिले में अब तक 1385.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, सर्वाधिक वर्षा विदिशा तहसील में 1708 मिमी जबकि न्यूनतम वर्षा सिरोंज में 1200 मिमी दर्ज हुई

विदिशा डेस्क :
विदिशा जिले में एक जून से अब तक जिले में 1385.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गतवर्ष उक्त अवधि में 1016 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी।
गौरतलब हो कि जिले की सभी दस तहसीलों में जिले की औसत वर्षा से अधिक वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। अधीक्षक भू- अभिलेख राजेश राम के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा विदिशा तहसील में 1708 मिमी जबकि न्यूनतम वर्षा सिरोंज में 1200 मिमी दर्ज हुई है। इसके अलावा शेष अन्य तहसीलों में अब तक दर्ज की गई वर्षा तदानुसार, बासौदा में 1347.4 मिमी, कुरवाई में 1213.8 मिमी, लटेरी में 1366 मिमी, ग्यारसपुर में 1389 मिमी, गुलाबगंज में 1208 मिमी, नटेरन में 1562 मिमी, शमशाबाद में 1476 मिमी तथा पठारी तहसील में अब तक 1383 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार 04 सितंबर को जिले के बासौदा में 3.6 मिमी, कुरवाई में 10.6 मिमी, सिरोंज में 18 मिमी, लटेरी में 27 मिमी, पठारी में 4.4 मिमी तथा नटेरन और शमशाबाद में एक मिमी के अलावा शेष अन्य तहसीलों में वर्षा नगण्य रही है।