विदिशा

ग्यारसपुर में सड़क पर संन्यासी बाबा ने लगाई धुनी: कहा- जब तक पं. धीरेंद्र शास्त्री नहीं आएंगे, उठेंगे नहीं

विदिशा डेस्क :

विदिशा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री की भागवत कथा शुक्रवार से शुरू हो गई। वहीं, ग्यारसपुर में एक संन्यासी बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शनों के लिए सड़क के किनारे धूनी जमा कर बैठ गए।

विदिशा में आयोजित भागवत कथा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री को पहले विदिशा- सागर हाईवे से ग्यारसपुर होते हुए विदिशा आना था। उनके आने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाईवे पर जा पहुंचे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए सन्यासी राम बाबा भी इंतजार कर रहे थे। सब लोग सुबह से सड़क किनारे खड़े होकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का इंतजार कर रहे थे। वहीं, पंडित धीरेंद्र शास्त्री अशोकनगर मार्ग से विदिशा पहुंच गए हैं , जब यह जानकारी उनके दर्शनों के लिए घंटों इंतजार कर रहे भक्तों को लगी तो वे मायूस हो गए। उन्हें काफी निराशा हाथ लगी। वही संन्यासी राम बाबा ने सड़क के किनारे पर धूनी रमा कर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री नहीं आएंगे, और हमें दर्शन नहीं देंगे तब तक हम अपनी धूनी पर से नहीं उठेंगे।

सन्यासी श्री राम बाबा द्वारा धूनी जमा कर बैठ जाने के बाद उनके समर्थकों ने उनके साथ वही बैठ गए। जिसके बाद उनके समर्थकों ने वहां पर एक पंडाल लगा लिया और लाइट की व्यवस्था की गई और भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!