न्यूज़ डेस्क

चरित्र शंका में टूट पड़ी भीड़, भाई-बहन को पेड़ से बांधकर कोड़े मारे: पति फोन कर कहता रहा मत पीटो, वो भाई-बहन हैं

न्यूज़ डेस्क :

खंडवा में चरित्र शंका में भाई-बहन को बुरी तरह पीटा गया। लोगों ने दोनों को बीच रोड पर पेड़ से बांधकर कोड़े मारे। दोनों गिड़गिड़ाते रहे कि वे भाई-बहन हैं। महिला का पति भी फोन कर लोगों से कहता रहा जिनको बांधा है वे भाई-बहन हैं, लेकिन लोग नहीं माने। एक घंटे बाद पुलिस ने दोनों को छुड़ाया। घटना गुरुवार को पिपलोद के बामंदा गांव की है। शुक्रवार को थाने में शिकायत की गई। शुक्रवार रात पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक झारीखेड़ा का ज्ञानलाल बामंदा गांव‎ अपनी बहन कलावती से मिलने गया था। बहन घर में अकेली थी। गांव के‎ कुछ लोगों ने सोचा कि नया शख्स महिला से मिलने आया‎ है। लोग जुटे और दोनों को घर से बाहर खींच लाए। चरित्र शंका को लेकर दोनों को पेड़‎ से बांधकर लकड़ी और कोड़ों से 1 घंटे तक पीटा। इसी दौरान‎ किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।‎ मौके पर पहुंची डायल 100 के जवानों‎ ने आरोपियों के चुंगल से छुड़वाकर‎ भाई-बहन को अस्पताल पहुंचाया।‎

घर में घुसकर बाहर निकाला, अर्धनग्न कर पीटा

ज्ञानलाल ने पुलिस को बताया कि वह ड्राइवरी करता है। जीजा और मौसेरा भाई रमेश भी रतलाम में नौकरी करता है। वह काफी समय से बहन कलावती से मिल नहीं पाया था। उस दिन फुर्सत में था तो मिलने चला गया। मैं भीतर खटिया पर बैठा था, बहन घर का काम कर रही थी। इतने में आठ-दस लोग आए और मुझे पकड़ लिया। मेरे पीछे बहन को भी घर से बाहर किया। फिर पीटते-पीटते गांव के बाहर ले गए। नीम के पेड़ के पास ले जाकर रस्सी से बांध दिया। मुझे अर्धनग्न कर एक घंटे तक वो लोग पीटते रहे।

भीड़ ने पति की बात भी नहीं मानी

मारपीट के दौरान गांव में भीड़ जुट‎ गई। किसी ने कलावती के पति रमेश को‎ फोन पर सूचना दी। रमेश ने‎ आरोपियों को समझाया कि हम‎ रिश्तेदार हैं। उसे मत पीटो।‎ रमेश की बात को भी उन्होंने‎ अनसुना कर दिया।

आरोपियों को रातभर तलाशा, तब जाकर दबोचे गए

घटना के बाद ज्ञानलाल और उसकी बहन कलावती का प्राथमिक उपचार हुआ। दूसरे दिन वे थाने पहुंचे और मारपीट की शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, दोपहर के समय गांव में गए तो वे नहीं मिले। फिर देर रात को एक टीम गांव पहुंची और आरोपियों को दबोच लिया।

भाई-बहन के पिता ने की हैं दो शादियां

पिपलोद टीआई हरेसिंह रावत के‎ अनुसार झारीखेड़ा निवासी ज्ञानलाल‎ पिता बिहारीलाल काजले (21) की‎ शिकायत पर बामंदा गांव के रामदास‎ मंगतू, दयाराम टीकाराम और ईश्वर उर्फ‎ हनू के खिलाफ केस दर्ज किया है।‎ ज्ञानलाल के पिता ने दो शादी की थी।‎ पहली पत्नी से बेटी कलावती और‎ दूसरी पत्नी से बेटा ज्ञानलाल का जन्म‎ हुआ। दोनों रिश्ते में एक-दूसरे के‎ भाई-बहन लगते हैं। कलावती की‎ शादी बामंदा गांव में रहने वाले रमेश‎ से हुई है।‎

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!