मध्यप्रदेश

तीन दिन बचे प्रचार के लिए, कल सचिन पायलट आएंगे: कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक के समर्थन में सभा को करेंगे संबोधित

न्यूज़ डेस्क :

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अब 5 मई को थम जाएगा। प्रचार के लिए अब प्रत्याशियों के पास तीन दिन का समय शेष है। अंतिम दिनों कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है, मोबाइल पर प्रत्याशी की वोट के लिए अपील भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रचार के लिए सचिन पायलट 3 मई को डबरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शिवपुरी व डबरा क्षेत्र में चार सभाएं ले चुके हैं, बुधवार को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी दो सभाओ‌ं को संबोधित किया। मुरैना में अपने भाई के प्रचार में लगे विधायक सतीश सिकरवार व सुनील शर्मा प्रचार समाप्त होने से पहले दो दिन प्रत्याशी प्रवीण के साथ पूर्व क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे, ऐसी योजना पार्टी ने तैयार की है।

उपनगर ग्वालियर में सुनील शर्मा, गोविंद सिंह के साथ सभा व जनसंपर्क कर चुके हैं। प्रत्याशी प्रवीण ने ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी शिवपुरी व ग्वालियर की विधानसभाओं में जनसंपर्क लगभग पूरा कर लिया है। अब प्रचार के अंंतिम तीन दिनों में वह शहर से जुड़े विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे। बुधवार को प्रत्याशी ने अपने दक्षिण क्षेत्र में जनकगंज से महाराज बाड़ा तक जनसंपर्क किया। 3 व 4 मई को लश्कर पूर्व विधानसभा में विधायक सतीश सिकरवार के साथ प्रत्याशी प्रवीण के जनसंपर्क कर कार्यक्रम तय किया गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!