विदिशा

RSS ने निकाला पथ संचालन: जिला प्रचारक बोले- श्रीकृष्ण ने कहा है कि शठ को शठ की भाषा में ही समझाओ

आनंदपुर डेस्क :

आज आनंदपुर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के द्वारा पथ संचलन निकाला गया, जिसमे बासौदा जिला के प्रचारक राकेश परमार ने कहा की विजयादशमी को 1925 में संघ की स्थापना हुई, इन 99 वर्षों में संघ ने समाज के बीच हिन्दू होने का भाव जाग्रत किया, हमारे गौरव सम्मान को विश्व पटल पर स्थापित करने में संघ की अहम भूमिका है,, हिन्दू का मतलब किसी समाज, जाति से नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में रहने बाले लोंगो से है, पूर्व में भारत पर अनेक आक्रमण हुए उस समय के राजाओं ने व्यक्तिगत विजय के लिए लड़ाई लड़ी,उनकी लड़ाई उनके राज्य के लिए थी, राष्ट्र के लिए न लड़ने से बार बार देश पर आक्रमण होते रहे, हमारे पूर्वज हमको शास्त्र और शस्त्र दोनों की शिक्षा देते हैं, विश्व कल्याण की बात हिन्दू समाज करता है, और समय आने पर वह अपने धर्म, राष्ट्र के लिए भी खड़ा होता है, भगवान कृष्ण ने कहा है कि विधर्मियो को अहिंसा, से नहीं समझा सकते इसलिए समय आने पर अपने राष्ट्र समाज के लिए हमको शस्त्र भी उठाना होगा


राष्ट्र का निर्माण पराक्रम, शौर्य, और स्वयं को बलिदान करने के भाव से होगा!इजारायल के लोंगो ने सर्वस्व बलिदान से अपने राष्ट्र को बनाये रखा है,संघ भी राष्ट्र निर्माण में लगा है, हमारा उद्देश्य विश्व का संचालन भारत करे जिसमे सभी के कल्याण, शांति और बंधुतत्त्व का भाव हो, आज जातिवाद, को कोई स्थान नहीं है, हम सब हिन्दू है,

संघ में एक साथ भोजन, एक साथ बैठना और एक भाव से चलना सिखाते हैं, संघ के स्वंय सेवक के लिए राष्ट्र प्रथम है और यही संघ का मूलमंत्र! है,जिला प्रचारक ने कहा कि 1947 में देश का विभाजन हुआ लेकिन उस समय संघ की ताकत कम थी, आज संघ की शक्ति बढ़ने से राममंदिर, धारा 370 जैसे निर्णय हिन्दू समाज के पक्ष में हुए हैं, अखंड भारत के लक्ष्य और विश्व कल्याण के साथ निरंतर संघ बढ़ता जा रहा है!

आज पूरे विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, ,विजयादशमी को आठ- दस लोंगो के साथ शुरू संघ ने अब धीरे धीरे गांवों तक इन 99 वर्षो में पहुंचे हैं, इसके पीछे संघ के लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम और त्याग है!
बौद्धिक के बाद पूरे नगर में कदमताल करते हुए स्वंय सेवक निकले जिनका मुख्य बाजार सहित नगर में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया! इस मौके पर जिला कार्यवाह हरिनारायण अहिरवार, खंड सह संघ चालक संजय चौरसिया सहित संघ के सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!