न्यूज़ डेस्क

सड़क हादसा, हाईवे पर कार का टायर फटा, 4 की मौत: डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड में ट्रेलर से भिड़ी गाड़ी, परखच्चे उड़े

न्यूज़ डेस्क :

कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर हुए सड़क हादसे में कार (हुंडई की वरना) सवार 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे कार का टायर फटने की वजह से हादसा हुआ। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू इलाके का है।

अहमदाबाद से यूपी जा रहे थे
थानाधिकारी भगवानलाल मेघवाल ने बताया कि कार सवार अहमदाबाद से यूपी जा रहे थे। कार चित्तौड़गढ़ की तरफ से आ रही थी। कार का अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर दूसरी तरफ चली गई और वहां सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। ट्रेलर कार को कुछ मीटर आगे तक घसीटते ले गया।

एक्सीडेंट के बाद ट्रेलर का ड्राइवर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। डीएसपी झाबरमल यादव, थानाधिकारी भगवान लाल मेघवाल समेत पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। तीनों शवों को बेंगू के उप जिला अस्पताल में रखवाया गया है।

थानाधिकारी भगवान लाल मेघवाल ने बताया कि परिजनों से मोबाइल पर बात कर मृतकों की पहचान की गई है। कार हादसे में राम सहोदर (33) पुत्र छेदी लाल सहोदर, निवासी अहमदाबाद (गुजरात), उमाशंकर उर्फ पिंटू (32) पुत्र शिव बरन विश्वकर्मा निवासी सुल्लानपुर (उत्तर प्रदेश), जितेंद्र कुमार उर्फ राजू (28) पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा निवासी थाना हैदरगंज, अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश), अनिल कुमार विश्वकर्मा (28) पुत्र पुल्लू लाल विश्वकर्मा निवासी हैदरगंज, अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।

राम सहोदर रिश्तेदार संतोष शर्मा ने बताया कि चारों युवक अहमदाबाद में फर्नीचर का काम करते थे। यह आपस में रिश्तेदार थे। शनिवार सुबह करीब 4 बजे अहमदाबाद से कार में सवार होकर यूपी अपने घर जाने के लिए निकले थे। सभी राम सहोदर के साडू के भाई की शादी में जा रहे थे।

शवों को निकालने में आई परेशानी
थाना अधिकारी ने बताया कि हादसा कितना भीषण था कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिस ने चारों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। तीन की मौत हो चुकी थी, एक व्यक्ति घायल था।

परिवार वालों से किया संपर्क
पुलिस ने बताया कि मृतकों के मोबाइल से परिवार वालों को फोन किया गया है। उन्हें बेंगू हॉस्पिटल बुलाया गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!