न्यूज़ डेस्क

भारत जोड़ो यात्रा: नुक्कड़ सभा में एंबुलेंस को रास्ता, यात्रा में राहुल युवाओं के साथ फुटबॉल भी खेलते दिखे

न्यूज़ डेस्क :

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के आठवें दिन राहुल गांधी ने केंद्र की अग्निवीर योजना पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को सेना से चार साल बाद जूता मारकर निकाल देंगे। सवाई माधोपुर के कुस्तला में आयोजित नुक्कड़ सभा में राहुल ने कहा कि भाजपा पूछती है कि भारत जोड़ने निकले हैं, टूटा क्या है, करोड़ों युवाओं के सपने टूटे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के लिए मर मिटने वाले जवान को चार साल सेना में रखेंगे, काम कराएंगे और फिर निकाल देंगे। चार साल बाद फौज से निकाले युवा को कैसे रोजगार मिलेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यह किया ,वह किया, यह बातें सब ठीक हैं। जो किया है वह इतना जरूरी नहीं है , जो करने जा रहे हो वह और भी ज्यादा जरूरी है । उन्होंने कहा कि- मैने गहलोतजी से दो तीन चीजें करने को कह दी हैं, बताऊंगा नहीं।

मेरे साथ कांग्रेस के सीनियर नेता चल रहे हैं। जनता जो इनसे कह रही है उसे भी सुन रहे हैं। मुझे भरोसा है कि सरकार आने वाले समय में उन बातों पर एक्शन लेगी। आज की यात्रा भी कुस्तला में ही खत्म हुई। आज के दिन यात्रा ने करीब 23 किलोमीटर का सफर किया।

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस ने स्वीकारा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मतभेद हैं। हालांकि, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दोनों में कोई लड़ाई नहीं है। सवाई माधोपुर में रमेश ने कहा कि दोनों के बीच सुलह साल 2023 के चुनावों तक जारी रहेगी।

वहीं, राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में आज महिलाओं का दिन था। आज यात्रा में राहुल के साथ प्रियंका गांधी की फैमिली के साथ चलीं। प्रियंका ने कालबेलिया डांस भी किया। यात्रा में राहुल युवाओं के साथ फुटबॉल भी खेलते दिखे।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

  • राहुल ने अग्निवीर योजना को लेकर फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चार साल नौकरी के बाद सेना से निकले युवाओं को कौन रोजगार देगा। उन्होंने केंद्र पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर हमला बोला।
  • बूंदी जिले में केशोरायपाटन के बबई से सुबह 6 बजे शुरू हुई यात्रा सवाई माधोपुर के कुस्तला में आज समाप्त हुई। यात्रा आज महिलाओं के नाम थी, लेकिन भीड़ के चलते इसे मिक्स कर दिया गया।
  • कांग्रेस ने आज दावा किया कि गहलोत-पायलट में हुई सुलह अगले साल तक जारी रहेगी। पार्टी ने स्वीकार किया कि दोनों नेताओं में केवल मतभेद है कोई लड़ाई नहीं है।
  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जादू की छड़ी नहीं है। मैंने कभी यह दावा नहीं किया कि यह जादू की छड़ी है। कोई जादू की छड़ी नहीं है। यह एक गंभीर प्रयास है। इसे आगे लेकर जाना संगठन का काम है, इस यात्रा का फॉलोअप संगठन को करना है। संगठन की जिम्मेदारी बनती है कि वह फॉलोअप करे। संगठन से फॉलोअप नहीं है तो कुछ नहीं होगा, हम आए और चले गए, इसका कोई असर नीं होने वाला है। इसीलिए हमने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरु किया है।
  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद सप्ताह भर का लंबा ब्रेक आएगा। 24 दिसंबर से 2 ​जनवरी तक यात्रा का ब्रेक रहेगा। यात्रा के ब्रेक वाले दिनों में राहुल गांधी लोकसभा में जा सकते हैंं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!