मध्यप्रदेश

मुख्य्मंत्री डॉ. मोहन यादव की ‘जन आभार यात्रा’: 1.5 किमी लंबा रोड शो; 350 करोड़ लागत के एलिवेटेड कॉरिडोर का किया भूमिपूजन

इंदौर डेस्क :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में ‘जन आभार यात्रा’ की। सीएम ने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। बड़ा गणपति से शुरू हुआ रोड शो करीब दो घंटे में राजवाड़ा पहुंचा। यहां सीएम ने अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद सीएम ने ₹350 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया। एलिवेटेड कॉरिडोर एमआर-9 जंक्शन से शुरू होकर होलकर कॉलेज से पहले तक 7.43 किमी लंबाई में बनेगा। चौड़ाई 15.5 मीटर होगी। इसे बनाने का काम अहमदाबाद की कंपनी को दिया है। 24 महीने में इसे बनाना होगा।

इससे पहले सीएम ने बड़ा गणपति मंदिर में पूजा की। सीएम के साथ सांसद शंकर लालवानी और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री राकेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!