भोपाल

भोपाल के करोंद में कल से शुरू होगी शिव महापुराण: कथा से पहले शोभायात्रा मे पं. प्रदीप मिश्रा हुए शामिल, स्वागत में उमड़े श्रद्धालु

भोपाल डेस्क :

भोपाल के करोंद में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले शनिवार से शिव महापुराण कथा करेंगे। कथा से पहले शुक्रवार शाम को शोभायात्रा निकाली जा रही है। जिसमें पं. मिश्रा भी शामिल हैं। अपने गुरु को सामने देख श्रद्धालु फूल बरसाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय भी शोभायात्रा में शामिल हैं। मंत्री सारंग ढोल-नगाड़ों पर जमकर झूमे।

शोभायात्रा शाम 6.30 बजे बौद्ध विहार से प्रारंभ हुई, जो अन्नानगर चौराहा, सुभाष मार्केट, विकास नगर शिव मंदिर, कैलाश नगर, जनता क्वार्टर, सुभाष खेल मैदान, पंजाबी बाग, परिहार चौराहा, अशोका गार्डन, पुष्पा नगर चौराहा, महामाई पुलिया, स्टेशन रोड, चांदबड़, विजय नगर, सौभाग्य नगर, सुभाष कॉलोनी मेन रोड, सम्राट कॉलोनी, 80 फीट रोड होती हुई विवेकानंद पार्क नेहरू चौराहे पर पहुंचेंगी। जहां शोभायात्रा का समापन होगा।

रास्ते में फूल बरसाकर स्वागत
शोभायात्रा और पं. मिश्रा का रास्ते में कई जगहों पर स्वागत किया जा रहा है। 200 से ज्यादा सामाजिक संगठन पं. मिश्रा का फूल बरसाकर स्वागत कर रहे हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!