भोपाल

पिछड़ा वर्ग राज्य छात्रवृत्ति के लिये इस वर्ष 250 करोड़ रूपये का प्रावधान

भोपाल डेस्क : 

प्रदेश में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिये राज्य छात्रवृत्ति योजना में 250 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है। योजना में कक्षा 6 से 10 तक पढ़ने वाले छात्रों को राज्य छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

विभाग की यह योजना वर्ष 2013-14 से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। योजना में कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ने वाले बालक को प्रति माह 20 रूपये और बालिका को 30 रूपये की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। कक्षा 9 एवं 10 में पढ़ने वाले पिछड़ा वर्ग के बालक को 30 रूपये प्रति माह और बालिका 40 रूपये प्रति माह की राशि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना का लाभ प्रदेश में करीब 34 लाख विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। पिछड़ा वर्ग में मध्यप्रदेश में 93 जातियाँ एवं उपजातियाँ सूचीबद्ध की गई है। विभाग प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक कल्याण के लिये भी विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम, सिख, इसाई, फारसी, बौद्ध एवं जैन समुदाय को शामिल किया गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!