प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में करेंगे चित्रकूट घाट पर अध्यात्म का अनुभव’ परियोजना का उद्घाटन: चित्रकूट पहुंचे सीएम मोहन यादव

न्यूज़ डेस्क :
मध्यप्रदेश के सतना जिले को आज 150 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत 26 करोड़ की लागत से ‘चित्रकूट घाट पर अध्यात्म का अनुभव’ परियोजना का उद्घाटन करेंगे तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले में 139 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इसके लिए सीएम डॉक्टर यादव सुरेंद्र पाल उद्यमिता परिसर पर पहुंच चुके हैं। आयोजित कार्यक्रम में पीएम वर्चुअली जुड़ेंगे। वे पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत मंदाकिनी के घाटों के जीर्णोद्धार और उन्नयन कार्य का शिलान्यास करेंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिन विकाय कार्यों को हरी झंडी दिखाएंगे, उनमें नगर परिषद चित्रकूट के अंतर्गत 41 करोड़ 56 लाख की लागत के मोहकम गढ़ तिराहे से पीली कोठी तक मुख्य मार्ग निर्माण कार्य, चित्रकूट निकाय अंतर्गत छूटे हुए स्थानों पर 3 करोड़ 95 लाख की लागत के स्ट्रीट लाइट पोल स्थापना समेत 34 करोड़ 10 लाख की लागत से शासकीय उ.मा.वि. बगहा के सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य शामिल हैं।




